भोरे में अपराधियों ने युवक को चाकू मारा, स्थिति गंभीर

Published at :18 Feb 2017 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
भोरे में अपराधियों ने युवक को चाकू मारा, स्थिति गंभीर

भोरे : भोरे में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक को इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं पुलिस युवक से पूछताछ कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बताया जाता […]

विज्ञापन

भोरे : भोरे में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक को इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं पुलिस युवक से पूछताछ कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि

शुक्रवार की शाम लगभग तीन बजे विजयीपुर थाना क्षेत्र के मठियां गांव निवासी स्व हरिनारायण सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह (33) अपनी बाइक से भोरे थाना क्षेत्र के लक्षीचक में एक डॉक्टर से मिलने आ रहा था. जैसे ही वह हरिहरपुर गांव के समीप पहुंचा कि पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर उन्हें चाकू मार दिया, जिससे वह बुरी घायल हो गया. चाकू मारने के बाद अपराधी वहां से भाग निकले. घायल युवक के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी. अस्पताल में युवक का इलाज कराया जा रहा है.

वहीं अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि चाकू मारने के पीछे अपराधियों की मंशा क्या थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन