रेलवे क्राॅसिंग बंद होने पर जताया विरोध

Published at :17 Feb 2017 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे क्राॅसिंग बंद होने पर जताया विरोध

गोपालगंज : पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-गोपालगंज रेलखंड पर हरखुआ गांव के समीप रेलवे क्राॅसिंग बंद किये जाने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश दिखा. आक्रोशित ग्रामीणों ने रेलवे क्राॅसिंग पर पहुंच कर प्रदर्शन किया. वार्ड संख्या- 24 के ग्रामीणों ने रेलवे के कर्मचारियों और ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप लगाया. आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि वार्ड […]

विज्ञापन

गोपालगंज : पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-गोपालगंज रेलखंड पर हरखुआ गांव के समीप रेलवे क्राॅसिंग बंद किये जाने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश दिखा. आक्रोशित ग्रामीणों ने रेलवे क्राॅसिंग पर पहुंच कर प्रदर्शन किया. वार्ड संख्या- 24 के ग्रामीणों ने रेलवे के कर्मचारियों और ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप लगाया. आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि वार्ड के लगभग पांच सौ से अधिक घरों के लोगों को अपने घरों में कैद कर दिया गया है. ग्रामीणों ने बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये

रेलवे क्राॅसिंग को बंद किये जाने पर नाराजगी जतायी. प्रदर्शन में डॉ जेड अहमद, डॉ मनोज कुमार अजनवी, डॉ श्रीकांत वर्मा, योगेंद्र राम, अंजय प्रसाद, बसंत कुमार वर्मा, हेमंत कुमार वर्मा, हेमंत कुमार वर्मा, शेख असलम, अमृता कुमारी, बाबू राम, वंदिता वर्मा, नीलू वर्मा, सीमा वर्मा, सीमा वर्मा, सुरेश सिंह, रंजित सिंह, बेबी गुप्ता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन