स्कूल से गायब रहनेवाले तीन शिक्षक हुए सस्पेंड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Feb 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

डीपीओ ने की कार्रवाई शिक्षकों में हड़कंप प्रधानाध्यापक रहते शिक्षक ने बदल दी थी उपस्थिति पंजी विजयीपुर : ड्यूटी के दौरान स्कूल से गायब रहनेवाले तीन शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने तीनों को निलंबित कर दिया है. सस्पेंड शिक्षकों में से एक पर काफी गंभीर आरोप लगे हैं, जिसकी […]
विज्ञापन
डीपीओ ने की कार्रवाई शिक्षकों में हड़कंप
प्रधानाध्यापक रहते शिक्षक ने बदल दी थी उपस्थिति पंजी
विजयीपुर : ड्यूटी के दौरान स्कूल से गायब रहनेवाले तीन शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने तीनों को निलंबित कर दिया है. सस्पेंड शिक्षकों में से एक पर काफी गंभीर आरोप लगे हैं, जिसकी विभागीय जांच की जा रही है.
बताया जाता है कि अमवां दूबे विद्यालय के सैयद नेयाज अहमद, मिथिलेश सिंह, प्रमोद यादव को डीपीओ के आदेश के बाद सस्पेंड किया गया है. निलंबन की कार्रवाई जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने की है. तीनों शिक्षकों को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 4 अप्रैल, 2015 को स्थानांतरित कर दिया गया था, जिसका अनुपालन नहीं किया गया. सभी बीडीओ और सीओ के निरीक्षण के क्रम में लगातार अनुपस्थित पाये गये थे. प्रधानाध्यापक के पद का दुरुपयोग करते हुए सैयद नेयाज अहमद द्वारा उपस्थिति पंजी बदल दी गयी थी.
शिक्षकों द्वारा सरकारी सेवक के विपरीत आचरण किया गया. विभाग द्वारा पूछे गये स्पष्टीकरण का जवाब तक नहीं दिया गया. निलंबन अवधि में सैयद नेयाज अहमद एवं मिथिलेश सिंह को प्रखंड संसाधन केंद्र, हथुआ कार्यालय एवं प्रमोद यादव को भोरे कार्यालय निर्धारित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




