डीएवी स्कूल से लौट रही कारोबारी की बेटी अगवा

Published at :15 Feb 2017 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
डीएवी स्कूल से लौट रही कारोबारी की बेटी अगवा

गोपालगंज : शहर में अपराधियों ने लोहे के बड़े कारोबारी की बेटी का अपहरण कर लिया है. टाउन थाने के पास स्कॉर्पियो में सवार अपराधियों ने सोमवार की शाम में वारदात को अंजाम दिया. अगवा छात्रा डीएवी स्कूल थावे में चौथी कक्षा की शांभवी कुमारी बतायी गयी. अपहरण के एक घंटे बाद ही परिजनों के […]

विज्ञापन
गोपालगंज : शहर में अपराधियों ने लोहे के बड़े कारोबारी की बेटी का अपहरण कर लिया है. टाउन थाने के पास स्कॉर्पियो में सवार अपराधियों ने सोमवार की शाम में वारदात को अंजाम दिया.
अगवा छात्रा डीएवी स्कूल थावे में चौथी कक्षा की शांभवी कुमारी बतायी गयी. अपहरण के एक घंटे बाद ही परिजनों के पास फिरौती के लिए कॉल आया. इधर, वारदात की खबर मिलते ही सांसद जनक राम समेत शहर के व्यवसायी नगर थाने पर पहुंच गये. व्यवसायियों ने अगवा बच्ची की बरामदगी को लेकर थाने का घेराव किया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाजार के प्रतिष्ठित लोहा कारोबारी कन्हैया वर्णवाल की पोती सांभ्वी कुमारी डीएवी स्कूल से पढ़ कर घर लौट रही थी. बस चालक ने थाना चौक पर लाकर बच्ची को छोड़ दिया. घर जाने के दौरान रास्ते में स्कॉर्पियो सवार अपहर्ताओं ने बच्ची को अगवा कर लिया.
करीब 3.45 बजे सांभ्वी के घर नहीं पहुंचने पर पिता प्रदीप कुमार ने स्कूल प्रबंधक के पास संपर्क किया. परिजन सांभ्वी के खोजबीन में लगे ही थे कि पांच बजे अगवा करने की सूचना अपहर्ताओं ने परिजनों को फोन पर दी. अपहर्ताओं ने बेटी को सुरक्षित होने तथा पैसा का इंतजाम करने को कहा. फिरौती की रकम कितनी मांगी गयी है, इसका खुलासा अबतक नहीं हो सका है. अपहर्ताओं ने थाने पर जाने पर परिजनों को धमकी भी दी है. इधर, वारदात की खबर मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक रविरंजन कुमार के नेतृत्व में अलग-अलग टीम छापेमारी शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन