दो माह से बंद है फुलवरिया हाजीपुर सवारी गाड़ी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Feb 2017 8:58 AM (IST)
विज्ञापन

उचकागांव : हथुआ-भटनी रेलखंड पर ग्रहण लगने के बाद अब दो माह बीत जाने के बाद भी फुलवरिया से हाजीपुर तक सवारी गाड़ी के नहीं चलने से लोगों में मायूसी है.11 दिसंबर, 2016 को रेल प्रशासन द्वारा फुलवरिया से हाजीपुर जानेवाली सवारी गाड़ी को दो माह के लिए स्थगित किया गया था. इस सवारी गाड़ी […]
विज्ञापन
उचकागांव : हथुआ-भटनी रेलखंड पर ग्रहण लगने के बाद अब दो माह बीत जाने के बाद भी फुलवरिया से हाजीपुर तक सवारी गाड़ी के नहीं चलने से लोगों में मायूसी है.11 दिसंबर, 2016 को रेल प्रशासन द्वारा फुलवरिया से हाजीपुर जानेवाली सवारी गाड़ी को दो माह के लिए स्थगित किया गया था. इस सवारी गाड़ी को 11 फरवरी से चलाने का आश्वासन दिया गया था.
तीन दिन बाद भी इस रेलखंड पर गाड़ी का परिचालन शुरू नहीं हुआ. सेलार खुर्द गांव के ग्रामीण जगदीश पाठक, जवाहर गुप्ता, जलेश्वर पाठक, जगत नारायण पाठक, कलपनाथ साह, ब्रह्माइन गांव के बैद्यनाथ राय, बरगछिया गांव के शिवनाथ यादव, पकड़ी श्रीकांत गांव के वृजकिशोर सिंह उर्फ मुन्ना, असंदापुर गांव के अब्बास अली का कहना है कि रेलवे ने यह आश्वासन दिया था कि 11 फरवरी से ट्रेन का परिचालन शुरू किया जायेगा, लेकिन अब तक परिचालन नहीं शुरू किया गया. पूछे जाने पर हथुआ स्टेशन मास्टर भरत महतो ने बताया कि 11 फरवरी से ट्रेन चलाने की बात थी. यहां सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस संबंध में सोनपुर या बनारस मंडल से कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




