मोबाइल खोलेगा राज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Feb 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

छोटू हत्याकांड . युवती का नाम आया, प्राथमिकी दर्ज कटेया : छोटू की मौत हत्या थी या आत्महत्या इस पर से अब परदा उठ गया है. छोटू राजभर की हत्या की गयी थी. यह बात सामने आ चुकी है. मृतक की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है. इस मामले में एक युवती […]
विज्ञापन
छोटू हत्याकांड . युवती का नाम आया, प्राथमिकी दर्ज
कटेया : छोटू की मौत हत्या थी या आत्महत्या इस पर से अब परदा उठ गया है. छोटू राजभर की हत्या की गयी थी. यह बात सामने आ चुकी है. मृतक की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है. इस मामले में एक युवती का नाम सामने आया है, जो छोटू के शव पास बैठी पायी गयी थी. पुलिस के हाथ छोटू का मोबाइल फोन लगा है, जिसका सीडीआर खंगाला जा रहा है. मोबाइल इस कांड से परदा उठा देगा. युवती का नाम सामने के बाद पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर जांच कर रही है. पुलिस इस बात की जांच में भी जुटी है कि आखिर युवती छोटू के शव के पास काफी देर क्यों बैठी रही. फिलहाल युवती की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बता दें कि गुरुवार को दोपहर कटेया थाना क्षेत्र के कटेया-कल्याणापुर नहर के समीप एक शव मिला था.
शव देखने के बाद उसकी पहचान कटेया नगर के वार्ड नंबर 9 निवासी छोटू राजभर के रूप में की गयी थी. पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया था. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने युवक का दाह-संस्कार किया और अंतत: इस मामले में मृतक की मां तारा देवी ने प्राथमिकी दर्ज करा दी. मां ने गांव की ही एक युवती बऊकी के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतक की मां ने यह आरोप लगाया है कि युवती बऊकी उसके बेटे के शव के पास काफी देर तक बैठी रही. जब गांव के लोग शव के पास पहुंचने लगे, तो वो वहां से निकल भागी. बऊकी ने हत्या क्यों की, इस बात कोई जिक्र नहीं किया गया है. हालांकि कटेया के थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शव के पास युवती का बैठना कहीं-न-कहीं प्रेम प्रसंग की ओर मामला झलक रहा है. वैसे उसके मोबाइल फोन का सीडीआर निकलवाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




