बैकुंठपुर में वारदात को अंजाम दे रहे पांच डकैत गिरफ्तार

Published at :11 Feb 2017 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
बैकुंठपुर में वारदात को अंजाम दे रहे पांच डकैत गिरफ्तार

चोरी की चार बाइकों समेत नौ मोबाइल भी पुलिस ने किये हैं बरामद गोपालगंज : छपरा, सीवान व गोपालगंज जिले में डकैती, लूट व चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार बाइक समेत नौ मोबाइल बरामद किये गये है. बैकुंठपुर के […]

विज्ञापन
चोरी की चार बाइकों समेत नौ मोबाइल भी पुलिस ने किये हैं बरामद
गोपालगंज : छपरा, सीवान व गोपालगंज जिले में डकैती, लूट व चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार बाइक समेत नौ मोबाइल बरामद किये गये है. बैकुंठपुर के इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टास्क फोर्स की टीम ने सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी छपरा के मशरख, पानापुर, सीवान जिले के जामो के अलावे बैकुंठपुर थाना कांड के आरोपित हैं. ये सभी अपराधी डकैती के अलावे लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी अपराधियों को जेल भेज दिया. गिरफ्तार अपराधियों में बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के धर्मवारी गांव के बिट्टू कुमार, सिरसा सर्वोदय टोला के प्रिंस कुमार, सिरसा सिढ़ा गांव के बलीराम, दीघवा गांव के सोनू कुमार तथा कतालपुर गांव के अखिलेश कुमार शामिल हैं. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में आठ फरवरी को ही अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस की कार्रवाई में सिधवलिया, महम्मदपुर थाने की टीम भी शामिल थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन