साइबर लुटेरों के शिकार बने कार्यपालक सहायक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Feb 2017 3:53 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : साइबर लुटेरों ने बैकुंठपुर आरटीपीएस कार्यालय में तैनात कार्यपालक सहायक को अपना शिकार बना लिया. कुचायकोट प्रखंड के बेलवावृत्त गांव के कार्यपालक सहायक अमित कुमार साह का बैंक खाता गोपालगंज बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में है. साइबर लुटरों ने चार फरवरी को उनके खाते से 41 हजार 803 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी […]
विज्ञापन
गोपालगंज : साइबर लुटेरों ने बैकुंठपुर आरटीपीएस कार्यालय में तैनात कार्यपालक सहायक को अपना शिकार बना लिया. कुचायकोट प्रखंड के बेलवावृत्त गांव के कार्यपालक सहायक अमित कुमार साह का बैंक खाता गोपालगंज बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में है. साइबर लुटरों ने चार फरवरी को उनके खाते से
41 हजार 803 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली. जब पांच फरवरी को कार्यपालक सहायक खाते से निकासी करने पहुंचे, तो इसकी जानकारी हुई. अगले दिन शाखा प्रबंधक के पास पहुंचे.
उन्होंने खाते से रुपये गायब होने की शिकायत दर्ज करायी. शाखा प्रबंधक ने कोई जिम्मेवारी नहीं ली. कार्यपालक सहायक ने पुलिस पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




