चलती ट्रेन पर चढ़ रहा था युवक, गयी जान

Published at :09 Feb 2017 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
चलती ट्रेन पर चढ़ रहा था युवक, गयी जान

गोपालगंज : थावे-सीवान रेलखंड पर चलती ट्रेन पर दौड़ कर चढ़ने के दौरान एक यात्री की मौत हो गयी. मृतक रेलयात्री मांझागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर आशा रावत टोला निवासी (44) वर्षीय त्रिवेणी पाल था. थावे से सीवान जाने के दौरान यह हादसा थावे जंकशन के पास हुआ. हादसे के बाद जीआरपी ने शव को […]

विज्ञापन

गोपालगंज : थावे-सीवान रेलखंड पर चलती ट्रेन पर दौड़ कर चढ़ने के दौरान एक यात्री की मौत हो गयी. मृतक रेलयात्री मांझागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर आशा रावत टोला निवासी (44) वर्षीय त्रिवेणी पाल था. थावे से सीवान जाने के दौरान यह हादसा थावे जंकशन के पास हुआ. हादसे के बाद जीआरपी ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जीआरपी प्रभारी अरुण देव राय ने बताया कि थावे-सीवान रेलखंड पर सवारी गाड़ी संख्या 55014 सीवान जा रही थी.

मांझा के देवापुर आशा रावत टोला निवासी त्रिवेणी पाल भी सीवान जानेवाले थे. ट्रेन अचानक खुलने लगी. दौड़ कर ट्रेन पकड़ने के कारण पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इधर, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया.

थावे जंकशन पर सीवान जानेवाली पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा
मांझा के देवापुर आशा रावत टोले का निवासी था त्रिवेणी पाल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन