कृषि मेले में छोटे यंत्र खरीदने के लिए भीड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Feb 2017 3:52 AM (IST)
विज्ञापन

डीडीसी ने दीप जला कर मेले का किया उद्घाटन गोपालगंज : कृषि मेले में छोटे यंत्रों की खरीदारी के लिए किसानों में उत्साह देखा गया. इस बार किसानों ने 1.75 लाख के अनुदान वाले रिपर बाइंडर खरीद कर अत्याधुनिक खेती की तरफ कदम रखा है. इसके पूर्व कृषि विभाग के परिसर में दो दिवसीय कृषि […]
विज्ञापन
डीडीसी ने दीप जला कर मेले का किया उद्घाटन
गोपालगंज : कृषि मेले में छोटे यंत्रों की खरीदारी के लिए किसानों में उत्साह देखा गया. इस बार किसानों ने 1.75 लाख के अनुदान वाले रिपर बाइंडर खरीद कर अत्याधुनिक खेती की तरफ कदम रखा है. इसके पूर्व कृषि विभाग के परिसर में दो दिवसीय कृषि मेले का शुभारंभ डीडीसी दयानंद मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया. कृषि मेले में किसानों ने सबसे अधिक पंप सेट की खरीदारी की. हालांकि स्ट्रा रिपर, रोटावेटर- 12, पंप सेट – 10, डिस्क हैरो, चैप कटर-30 की खरीद की गयी.
कृषि मेले में सिपाया कृषि केंद्र के वैज्ञानिक राजेंद्र प्रसाद ने किसानों को यंत्रों से खेती करने की सलाह दी. अत्याधुनिक मशीन से खेती करना कितना आसान हो गया है इस पर विस्तार से परिचर्चा की गयी. कृषि मेले में नर्सरियों के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही. कृषि मेले में जिला कृषि पदाधिकारी सुरेश प्रसाद, आत्मा के परियोजना निदेशक, कृषि समन्वयक सुधीर वर्मा, रणवीर सिंह, दिनकर सिंह, बालेंदु कुमार, विनोद कुमार आदि की भूमिका प्रमुख रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




