शादी का कार्ड बांटने जा रहे दूल्हे के मौसेरे भाई की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Feb 2017 12:06 AM (IST)
विज्ञापन

सूमो व बाइक की टक्कर में गयी जान, दो घायल भोरे : तेज गति से आ रही एक सूमो ने अनियंत्रित होकर बाइक और साइकिल को रौंद दिया. इस घटना में तीन लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए कटेया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए गोरखपुर रेफर कर […]
विज्ञापन
सूमो व बाइक की टक्कर में गयी जान, दो घायल
भोरे : तेज गति से आ रही एक सूमो ने अनियंत्रित होकर बाइक और साइकिल को रौंद दिया. इस घटना में तीन लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए कटेया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया गया. इलाज के लिए ले जाने के दौरान भोरे थाना क्षेत्र के कावे गांव के निवासी महम्मदीन अंसारी (45 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य मौत से जूझ रहे हैं. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करते हुए सूमो गाड़ी को जब्त कर लिया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यूपी के देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के मिश्र भोपतपुरा गांव निवासी मुबारक अंसारी एवं भोरे थाना क्षेत्र के कावे गांव निवासी मोहम्मद्दीन अंसारी एक बाइक पर सवार होकर शादी का कार्ड बांटने कटेया की ओर जा रहे थे.
वहीं, भोरे थाना क्षेत्र के पंडित जिगना गांव निवासी रजनीश कुमार पांडेय कटेया से गैस की परची कटा कर वापस अपने गांव आ रहा था. जैसे ही दोनों कुर्थियां मोड़ के पास पहुंचे, तेज गति से आ रही एक सूमो गाड़ी ने बारी-बारी से बाइक व साइकिल में टक्कर मार दी. गाड़ी कटेया के पानन गांव की बतायी गयी है.
शादी का कार्ड बांटने निकले थे
यूपी के देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के मिश्र भोपतपुरा गांव निवासी मुबारक अंसारी की शादी 23 फरवरी को तय है. दोनों मौसेरा भाई थे. शादी कार्ड बांटने के लिए कटेया के भसही गांव में गये थे. लौटने के दौरान इनकी काल बनी टाटा सूमो अनियंत्रित हो गयी, जिसमें मौसेरे भाई भोरे थाना क्षेत्र के कावे गांव निवासी मोहम्मद्दीन अंसारी की मौत हो गयी, जबकि मोबारक अंसारी गोरखपुर के अस्पताल में मौत से जूझ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




