अब आधार पंजीकरण के लिए खुलेंगे स्थायी केंद्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Feb 2017 3:49 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : आधार पंजीकरण के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. खोले गये स्थायी आधार पंजीकरण केंद्र पर अाप पंजीकरण करा सकते हैं. ग्रामीण विकास विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी कनक बाला के निर्देश पर जिला प्रशासन के द्वारा स्थायी आधार पंजीकरण केंद्र खोले जाने के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है. उपविकास आयुक्त ने […]
विज्ञापन
गोपालगंज : आधार पंजीकरण के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. खोले गये स्थायी आधार पंजीकरण केंद्र पर अाप पंजीकरण करा सकते हैं. ग्रामीण विकास विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी कनक बाला के निर्देश पर जिला प्रशासन के द्वारा स्थायी आधार पंजीकरण केंद्र खोले जाने के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है. उपविकास आयुक्त ने महत्वपूर्ण स्थलों पर स्थायी आधार पंजीकरण केंद्र खोले जाने की तैयारी पूरी कर ली है.
यहां खुलेंगे आधार पंजीकरण केंद्र : समाहरणालय परिसर,
डीआरसीसी केंद्र ,गोपालगंज अनुमंडल की सामान्य शाखा में, हथुआ अनुमंडल के लोक शिकायत निवारण कार्यालय में, नगर पर्षद गोपालगंज में, मीरगंज नगर पंचायत कार्यालय में, कटेया नगर पंचायत कार्यालय में, बरौली नगर पंचायत कार्यालय में, जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में स्थायी आधार पंजीकरण केंद्र की स्थापना होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




