जज की सुरक्षा में तैनात चार जवान निलंबित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2017 12:40 AM (IST)
विज्ञापन

जवानों को लाइन में एसपी ने किया था क्लोज गोपालगंज : जिला एवं सत्र न्यायाधीश और तीन अन्य जजों की सुरक्षा में तैनात चार जवानों को एसपी रविरंजन कुमार ने रविवार को निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई तब की गयी, जब एसपी ने इन जवानों को पुलिस लाइन में योगदान का निर्देश दिया था. […]
विज्ञापन
जवानों को लाइन में एसपी ने किया था क्लोज
गोपालगंज : जिला एवं सत्र न्यायाधीश और तीन अन्य जजों की सुरक्षा में तैनात चार जवानों को एसपी रविरंजन कुमार ने रविवार को निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई तब की गयी, जब एसपी ने इन जवानों को पुलिस लाइन में योगदान का निर्देश दिया था. देर रात तक लाइन में योगदान नहीं करने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया. जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो जफर इमाम मलिक के बॉडीगार्ड प्रिय रंजन, एसीजेएम एक की सुरक्षा में तैनात दीपक कुमार सहनी, एसीजेएम नौ के यहां तैनात विवेक कुमार और एसीजेएम- 16 के यहां तैनात संतोष पासवान को सरस्वती पूजा की प्रतिमा के विसर्जन को ध्यान में रखते हुए
जज की सुरक्षा में तैनात चार…
एसपी ने तत्काल क्लोज करतेे हुए लाइन में योगदान करने का निर्देश दिया था. इधर, आदेश के बाद उक्त जवानों ने जजों की सुरक्षा को छोड़ कर लाइन में योगदान नहीं किया. इसकी जानकारी मिलने पर एसपी ने आदेश की अवहेलना मानते हुए रविवार को निलंबन की कार्रवाई की है.
पुलिस लाइन में योगदान नहीं करने पर हुई कार्रवाई
एसपी की कार्रवाई से जवानों में मचा हड़कंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




