मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन 14 फरवरी को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2017 12:39 AM (IST)
विज्ञापन

निकाय चुनाव : वार्डवार मतदाता सूची विखंडन का कार्य पूरा 28 फरवरी तक मतदाताओं से ली जायेगी दावा आपत्ति गोपालगंज : नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. आगामी अप्रैल एवं मई माह में निकाय चुनाव को संभावित मान कर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारियां की जा रही हैं. राज्य निर्वाचन आयोग […]
विज्ञापन
निकाय चुनाव : वार्डवार मतदाता सूची विखंडन का कार्य पूरा
28 फरवरी तक मतदाताओं से ली जायेगी दावा आपत्ति
गोपालगंज : नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. आगामी अप्रैल एवं मई माह में निकाय चुनाव को संभावित मान कर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारियां की जा रही हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वार्डवार मतदाता सूची के विखंडन का कार्य पूरा कर लिया गया है. मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 14 फरवरी को किया जायेगा. चिह्नित स्थलों और वेबसाइट पर सूची प्रकाशित की जायेगी. मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद आगामी 28 फरवरी तक मतदाताओं से प्रकाशित प्रारूप के आधार पर दावा आपत्ति ली जायेगी. प्राप्त दावा आपत्तियों का निष्पादन सात मार्च तक किया जायेगा. इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 20 मार्च को किया जायेगा. मतदाता सूची में वैसे मतदाताओं का नाम शामिल किया गया है,
जो एक जनवरी, 2017 को 18 वर्ष पूरे कर चुके हैं. साथ ही जिस मतदाता का नाम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन गत 10 जनवरी, 2017 की मतदाता सूची में है, उन मतदाताओं का नाम ही नगर निकाय चुनाव के लिए तैयार होनेवाली मतदाता सूची के प्रारूप में शामिल किया गया है. 10 जनवरी के बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन देनेवाले को इस बार के नगर निकाय चुनाव में वोट देने का मौका नहीं मिलेगा.
कैसे करें आपत्ति
मतदाता सूची प्रारूप में अगर आपका नाम दूसरे वार्ड की मतदाता सूची में है या किसी भी मतदाता सूची में नहीं है और विधानसभा चुनाव की अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची जिसका प्रकाशन गत 10 जनवरी, 2017 को हुई है तो आप आयोग के द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन लिख कर रिवाइजिंग ऑथोरिटी के पास जाम कर सकते हैं. आवेदन के साथ पता अंकित पहचान पत्र जमा करना होगा. इसके बाद सूची में सुधार किया जायेगा. मतदाता सूची प्रारूप में गड़बड़ी को लेकर मतदाता को स्वयं दावा आपत्ति दर्ज करानी होगी.
इन्हें बनाया गया रिवाइजिंग ऑथोरिटी
नगर पर्षद गोपालगंज –
मोहन कुमार यादव, कार्यपालक दंडाधिकारी
उपेंद्र कुमार सिंह, एडीएसओ
किरण कुमारी, बीडीओ
करुणनंद पुरुषोत्तम, प्रखंड पंचायत पदाधिकारी
नगर पंचायत बरौली –
कुमार प्रशांत, बीडीओ
रंजन कुमार, सीओ
नगर पंचायत कटेया-
धीरज कुमार दूबे, बीडीओ
राजेश कुमार सिंह, सीओ
नगर पंचायत मीरगंज –
मार्कंडेय राय, बीडीओ, उचकागांव
अशोक कुमार शर्मा, सीओ, उचकागांव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




