ज्वेलरी दुकान से तिजोरी ले भागे चोर, हंगामा

गोपालगंज : विजयीपुर थाना क्षेत्र के बंगरा बाजार में एक ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़ कर चोरों ने उसमें रखी तिजोरी को गायब कर दिया. बाद में घटनास्थल से लगभग डेढ़ किमी दूर तिजोरी को तोड़ कर उसमें रखे सोने-चांदी के साथ नकद रुपये की चोरी कर ली. घटना की जानकारी होने पर उग्र व्यवसायियों […]
गोपालगंज : विजयीपुर थाना क्षेत्र के बंगरा बाजार में एक ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़ कर चोरों ने उसमें रखी तिजोरी को गायब कर दिया. बाद में घटनास्थल से लगभग डेढ़ किमी दूर तिजोरी को तोड़ कर उसमें रखे सोने-चांदी के साथ नकद रुपये की चोरी कर ली. घटना की जानकारी होने पर उग्र व्यवसायियों ने पूरे बाजार को बंद करा कर हंगामा शुरू कर दिया.
स्थिति बिगड़ते देख मौके पर कई थानों की पुलिस को बुलानी पड़ी. काफी समझाने के बाद व्यवसायी शांत हुए. बताया जाता है कि विजयीपुर थाना क्षेत्र के बंगरा बाजार में कोढ़वलिया गांव निवासी रंजन कुमार वर्मा की ज्वेलरी शॉप है. शुक्रवार की शाम वे रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गये. देर रात चोरों ने उनके दुकान का शटर तोड़ कर दुकान में रखी तिजोरी को गायब कर दिया. सुबह जब व्यवसायी बाजार पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




