रेयान स्कूल के प्रबंधक पर चाकू से जानलेवा हमला

गोपालगंज : नगर थाने के अरार मोड़ स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक विपुल तिवारी पर शनिवार को कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल प्रबंधक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गयी. घायल प्रबंधक ने बताया कि स्कूल […]
गोपालगंज : नगर थाने के अरार मोड़ स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक विपुल तिवारी पर शनिवार को कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल प्रबंधक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गयी. घायल प्रबंधक ने बताया कि स्कूल परिसर में शनिवार को थे,
तभी मांझा के धामापाकड़ गांव के कुछ लोग स्कूल परिसर में घुस आये और चाकू-डंडे से हमला कर दिया. एक युवक ने चाकू मार दिया, जिससे स्कूल प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गये. आसपास के लोगों ने घायल प्रबंधक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. उधर, अस्पताल की पुलिस ने घायल प्रबंधक का बयान दर्ज छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




