भोरे के दो युवकों पर चंडीगढ़ में इनाम घोषित

Published at :01 Feb 2017 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
भोरे के दो युवकों पर चंडीगढ़ में इनाम घोषित

सूचना देनेवालों को मिलेगा 50 हजार का पुरस्कार भोरे : चंडीगढ़ में हुए एक हत्याकांड के मामले में फरार भोरे के दो युवकों पर चंडीगढ़ पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. इसके लिए भोरे में जगह-जगह इश्तेहार लगाये गये हैं, साथ ही चंडीगढ़ पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर […]

विज्ञापन

सूचना देनेवालों को मिलेगा 50 हजार का पुरस्कार

भोरे : चंडीगढ़ में हुए एक हत्याकांड के मामले में फरार भोरे के दो युवकों पर चंडीगढ़ पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. इसके लिए भोरे में जगह-जगह इश्तेहार लगाये गये हैं, साथ ही चंडीगढ़ पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. बता दें कि भोरे थाना क्षेत्र के बड़हारा गांव निवासी ओमप्रकाश मिश्र के पुत्र मणिकांत मिश्र एवं कटेया थाना क्षेत्र के खलवागांव निवासी सोमेश्वर मिश्र के पुत्र विशाल कुमार चंडीगढ़ की एक फैक्टरी में काम कर रहे थे.
इसी दौरान दोनों फैक्टरी के अंदर ही 12 जनवरी को एक मजदूर की हत्या कर वहां से फरार हो गये थे. चंडीगढ़ पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र भाग एक में कांड संख्या 14/17 दर्ज किया था. कांड दर्ज करने के बाद वहां के एसएचओ दविंदर सिंह पुलिस बल के साथ 12 दिनों तक भोरे में उनकी तलाश में छापेमारी करते रहे. उनके नहीं मिलने पर चंडीगढ़ सेक्टर 26 के डीएसपी सतीश कुमार ने दोनों के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. इधर, दोनों की गिरफ्तारी के लिए चंडीगढ़ पुलिस की टीम गोपालगंज एवं उसके बाकी ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि दोनों की सूचना देनेवालो को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जायेगा.साथ ही उनकी गोपनीयता बरकरार रखी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन