स्कूलों व कॉलेजों के अलावा घरों में भी होगी आराधना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jan 2017 11:54 PM (IST)
विज्ञापन

बसंत ने दी दस्तक, सरस्वती पूजा कल गोपालगंज : ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की पूजा-अर्चना बुधवार को होगी. ज्यादातर जगह के स्कूलों व कॉलेजों के अलावा घरों में भी विद्या की देवी की आराधना की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. सोमवार को पूजा की तैयारियों को लेकर बाजार में चहल-पहल रही. पूजा […]
विज्ञापन
बसंत ने दी दस्तक, सरस्वती पूजा कल
गोपालगंज : ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की पूजा-अर्चना बुधवार को होगी. ज्यादातर जगह के स्कूलों व कॉलेजों के अलावा घरों में भी विद्या की देवी की आराधना की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. सोमवार को पूजा की तैयारियों को लेकर बाजार में चहल-पहल रही. पूजा सामग्री के साथ ही फल-फूल की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ लगी रही. वहीं, मूर्ति कारीगरों के पास भी युवाओं की भीड़ दिखी. लोग अपने-अपने पंडालों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करने के लिए तैयारी में जुट गये हैं. पूजा को लेकर बेर, गाजर, बुंदिया आदि की खरीदारी की जा रही है. इधर, पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाने का काम अंतिम चरण में है. आकर्षक पंडालों में रंग-बिरंगी लाइटों की सजावट की गयी है. फूलों से भी पंडालों को सजाया जा रहा है. अक्षराभ्यास का दिन है बसंत पंचमी : शिव मंदिर के पुजारी सचितानंद के मुताबिक बसंत पंचमी के दिन बच्चों को अक्षराभ्यास कराया जाता है.
अक्षराभ्यास से तात्पर्य यह है कि विद्या अध्ययन प्रारंभ करने से पहले बच्चों के हाथ से अक्षर लिखना शुरू कराना. इसके लिए माता-पिता अपने बच्चे को गोद में लेकर बैठें. बच्चे के हाथों से गणेश जी को पुष्प समर्पित कराएं और स्वस्तिवचन आदि का पाठ करके बच्चे को अक्षराभ्यास करवाएं. मान्यता है कि इस प्रक्रिया को करने से बच्चे की बुद्धि तीव्र होती है.
सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट : सरस्वती पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है.
संवेदनशील इलाके में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल पर्याप्त संख्या में तैनात किये जायेंगे. साथ ही इस बार लाउडस्पीकर, अश्लील गीत व डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक लगायी गयी है. एसपी रविरंजन कुमार ने सभी थानों को विसर्जन संपन्न होते तक चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया है. विशुनपुरा, जलालपुर, हरदिया, भगवतीपुर, मीरगंज, लाइन बाजार आदि इलाके में विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है. दो फरवरी को प्रतिमा विसर्जन करने का आदेश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




