डॉक्टर फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

Published at :28 Jan 2017 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

नवजात बच्चे का पेट फाड़ने का मामला गोपालगंज : भोरे में नवजात बच्चे का पेट फाड़ कर आंतरिक अंगों से छेड़छाड़ के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू हो गयी है. आरोपित डाक्टर की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया है. फिलहाल डॉक्टर फरार […]

विज्ञापन

नवजात बच्चे का पेट फाड़ने का मामला

गोपालगंज : भोरे में नवजात बच्चे का पेट फाड़ कर आंतरिक अंगों से छेड़छाड़ के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू हो गयी है. आरोपित डाक्टर की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया है. फिलहाल डॉक्टर फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी में छापेमारी कर रही है. एसपी रविरंजन कुमार ने आरोपित डॉक्टर की गिरफ्तारी का आदेश दिया है. पूरे मामले की मॉनीटरिंग एसपी स्वयं कर रहे हैं. इधर, गोपालगंज के एसपी रविरंजन कुमार ने भी आरोपित डॉक्टर की गिरफ्तारी का आदेश भोरे पुलिस को दिया है. भोरे पुलिस ने डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है. वहीं डॉक्टर
डॉक्टर फरार, गिरफ्तारी…
अपना क्लिनिक छोड़ कर फरार है. भोरे के थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए यूपी के संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है. बता दें कि भोरे थाना क्षेत्र के लालाछापर बाजार में डॉ एमएम अंसारी का क्लिनिक है. यहां 21 जनवरी की रात यूपी के देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के परोहा गांव निवासी जितेंद्र भारती की पत्नी का प्रसव हुआ था. प्रसव के एक घंटा बाद डॉ अंसारी ने बच्चे को मृत घोषित कर उसे पैक कर परिजनों को सौंप दिया था, जिसे दफना दिया गया था. बाद में एक चश्मदीद के कहने पर परिजनों ने कब्र खोद कर शव को निकाल,
जिसमें बच्चे के पेट में चीर-फाड़ के निशान मिलने की सूचना पुलिस को दी गयी. इसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया. इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम राहुल कुमार ने पूरे मामले पर से परदा हटाने के लिए एक टीम का गठन किया है, जो बच्चे के पेट फाड़ने के कारणों की तह पहुंचेगी.
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली एक फरवरी को वित्तीय वर्ष 2017-18 का आम बजट संसद में पेश करनेवाले हैं. नोटबंदी के बाद और पांच राज्यों में चल रही चुनाव प्रक्रिया के बीच पेश होनेवाले इस बजट को लेकर हर तबके में उत्सुकता है. आज से पढ़िए जाने-माने अर्थशास्त्रियों व विशेषज्ञों का नजरिया, जो बतायेंगे कि बजट से लोगों की उम्मीदें और सरकार के स्तर पर संभावनाएं क्या हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन