प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के नौ लाभुकों को मिला दो-दो लाख का चेक

Updated:
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के नौ लाभुकों को मिला दो-दो लाख का चेक

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लामीचौर में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा नौ लाभुकों को दो-दो लाख रुपये का चेक वितरित किया गया.

विज्ञापन

भोरे. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लामीचौर में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा नौ लाभुकों को दो-दो लाख रुपये का चेक वितरित किया गया. यह कार्यक्रम एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र लामीचौर के संचालक अजय कुमार सिंह द्वारा आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता लामीचौर के मुखिया मोहन कुमार सिंह ने की. इस अवसर पर एसबीआइ के अधिकारी आरएन द्विवेदी एवं मजीरवा कला शाखा के प्रबंधक शशिकांत कुमार ने लाभुकों को चेक प्रदान किया. चेक पाने वालों में बेबी देवी (डोमनपुर), शिव कुमारी देवी (लामीचौर), रामाज्ञा राम, बैरिस्टर साह (सेमरौना लामीचौर), मंसूर मियां (लामीचौर मौजे), वकील मियां (पश्चिम टोला लामीचौर), रामअवतार भगत (सुमेरीछापर), हरकेश चौरसिया (बरई बगहवा) एवं विजय मल साह (मोतीपुर) शामिल हैं. अतिथियों का स्वागत अजय कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम में जिला पार्षद सुशीला देवी, अवध बिहारी सिंह, कपिलदेव मास्टर, रवींद्र पटेल, सतन यादव, वशिष्ठ सिंह उपस्थित रहे. मंच का संचालन सत्यम कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन