हाइवे किनारे अवैध पार्किंग से खतरे की आशंका

गोपालगंज : चौंकिए मत! यह बंजारी चौराहा है. यहां प्रशासन, कोर्ट के अधिकारी से लेकर कर्मियों तक का आना-जाना है. फिर भी हाइवे पर यह पार्किंग किसी अधिकारी को नहीं दिखती. भीषण हादसे होने के बाद तंत्र जागता है. यह पार्किंग बड़े हादसे को निमंत्रण दे रही है. चौक पर एनएचएआइ ने रही-सही कमी को […]
गोपालगंज : चौंकिए मत! यह बंजारी चौराहा है. यहां प्रशासन, कोर्ट के अधिकारी से लेकर कर्मियों तक का आना-जाना है. फिर भी हाइवे पर यह पार्किंग किसी अधिकारी को नहीं दिखती. भीषण हादसे होने के बाद तंत्र जागता है. यह पार्किंग बड़े हादसे को निमंत्रण दे रही है. चौक पर एनएचएआइ ने रही-सही कमी को पूरा कर दिया है.
निर्माण एजेंसी पुंज लायड ने पैसा बचाने के चक्कर में लोगों की जान को जोखिम में डाल दिया है. यहां ओवरब्रिज बनाने के क्रम में सड़क का डायवर्सन वन-वे कर दिया है. इसके कारण आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है. एक तरफ जाम तो दूसरी तरफ पार्किंग ने बंजारी चौक को खतरनाक बना दिया है. नियमानुकूल हाइवे निर्माण एजेंसी को ओवरब्रिज की दोनों तरफ डायवर्सन बनाना जरूरी था. एनएचएआइ के अधिकारियों को अपने प्रभाव में लेकर निर्माण एजेंसी ने मनमानी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










