कोल्ड स्टोर में सड़ गया लाखों का आलू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Oct 2016 12:46 AM (IST)
विज्ञापन

किसानों में दिख रहा कोल्ड स्टोर के खिलाफ अाक्रोश सासामुसा : किसानों की गाढ़ी कमाई का आलू कोल्ड स्टोर में सड़ गया. सासामुसा कोल्ड स्टोर हसना में पिछले वर्ष रखा गया आलू सड़ गया. जो आलू बचा है वह भी जमा हुआ है. किसान अब माथा पीट रहे हैं. किसानों में अाक्रोश देखा जा रहा […]
विज्ञापन
किसानों में दिख रहा कोल्ड स्टोर के खिलाफ अाक्रोश
सासामुसा : किसानों की गाढ़ी कमाई का आलू कोल्ड स्टोर में सड़ गया. सासामुसा कोल्ड स्टोर हसना में पिछले वर्ष रखा गया आलू सड़ गया. जो आलू बचा है वह भी जमा हुआ है. किसान अब माथा पीट रहे हैं. किसानों में अाक्रोश देखा जा रहा है. किसानों का आरोप है कि आलू को कोल्ड स्टोर में जमा कराया गया था कि वह सुरक्षित रहे, लेकिन कोल्ड स्टोर में बेहतर देख-रेख नहीं होने के कारण सड़ गये. जब आलू सड़ने लगा तो भी किसानों को सूचना नहीं दी गयी, जिससे किसानों के सामने आलू के बीज का संकट उत्पन्न हो गया है. कई किसानों ने बताया कि आलू को कोल्ड स्टोर में रखे थे कि बीज के समय अच्छा मूल्य पर बेचेंगे.
यहां तो कमर ही टूट गयी. डुमरिया के सगीर आलम, हरिहरपुर के राजकिशोर राय, विंदवलियां के शंभू मिश्रा, रामचंद्र प्रसाद, लालवावू प्रसाद, गया प्रसाद तथा नेता प्रसाद ने कहा कि चार दिनों से दौड़या जा रहा है. न आलू दिया जा रहा और न ही कोई सही बात बतायी जा रही है. किसान अब कहां से आलू का बीज लाये कहना मुश्किल हो गया है. उधर कोल्ड स्टोर के प्रबंधक ने इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










