ePaper

दो पंचायतों में आयोजित राजस्व शिविर में लिये गये 870 आवेदन

Updated at : 09 Sep 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
दो पंचायतों में आयोजित राजस्व शिविर में लिये गये 870 आवेदन

थावे. राजस्व अभियान के तहत मंगलवार को थावे अंचल के जगमलवा और इंदरवा एबादुल्लाह पंचायत भवनों पर विशेष शिविर आयोजित हुआ.

विज्ञापन

थावे. राजस्व अभियान के तहत मंगलवार को थावे अंचल के जगमलवा और इंदरवा एबादुल्लाह पंचायत भवनों पर विशेष शिविर आयोजित हुआ. शिविर में रैयतदारों को जमीन संबंधी अद्यतन जानकारी उपलब्ध करायी गयी और जमाबंदी प्रिंट का वितरण किया गया. साथ ही खाता, खेसरा, रकबा और नाम से जुड़ी त्रुटियों के निराकरण के लिए आवेदन लिये गये. सीओ कुमारी रूपम शर्मा ने बताया कि दोनों पंचायतों से कुल 870 आवेदन मिले, जिनमें जगमलवा से 356 और इंदरवा एबादुल्लाह से 514 आवेदन शामिल हैं. सभी प्रिंट ऑनलाइन दर्ज किये गये. इसके लिए छह काउंटर बनाये गये थे. उन्होंने कहा कि उद्देश्य प्रत्येक रैयतदार को सही जानकारी उपलब्ध कराना और त्रुटियों का त्वरित निराकरण है. मौके पर राजस्व कर्मचारी, डेटा ऑपरेटर और रैयतदार उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन