बंगरा घाट पुल में मिला हिरन

Published at :31 Jul 2016 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
बंगरा घाट पुल में मिला हिरन

गोपालगंज : वाल्मीकिनगर जंगल से बाढ़ में बह कर आये एक हिरन को बचा लिया गया है. बैकुंठपुर थाने के प्यारेपुर गांव के पास एक गार्ड के द्वारा बाढ़ के पानी से उसे बाहर निकाला गया. बंगरा घाट पुल निर्माण कार्य में तैनात सुरक्षा गार्ड अपनी ड्यूटी में तैनात था. हिरन को बैंकुंठपुर थाना पहुंचा […]

विज्ञापन
गोपालगंज : वाल्मीकिनगर जंगल से बाढ़ में बह कर आये एक हिरन को बचा लिया गया है. बैकुंठपुर थाने के प्यारेपुर गांव के पास एक गार्ड के द्वारा बाढ़ के पानी से उसे बाहर निकाला गया. बंगरा घाट पुल निर्माण कार्य में तैनात सुरक्षा गार्ड अपनी ड्यूटी में तैनात था. हिरन को बैंकुंठपुर थाना पहुंचा दिया गया, जहां पर एसआइ अशोक कुमार ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर बुलाया उनके हवाले कर दिया. गौरतलब हो कि तीन दिन पूर्व बखरी गांव से भी हिरन के एक बच्चे को पानी से निकाला गया था. वन विभाग से किसी के नहीं आने पर गांव के ही विजेंद्र राम एवं लालबाबू राम के घर रखे गया गया था.जहां कुत्तों के हमले में उसने दम तोड़ दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन