मचान और छप्पर बना बाढ़पीड़ितों का सहारा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2016 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

बाढ़पीड़ितों की दशा देखने पहुंचे डीएम सासामुसा : कुचायकोट प्रखंड की चार पंचायतों में आयी बाढ़ के कारण एक दर्जन से अधिक गांवों में लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. सिपाया रिंग बांध टूटने के बाद पहुंचे डीएम को लोगों ने सिपाया में त्रासदी की पूरी जानकारी दी. लोगों से मिली जानकारी के बाद डीएम राहुल […]
विज्ञापन
बाढ़पीड़ितों की दशा देखने पहुंचे डीएम
सासामुसा : कुचायकोट प्रखंड की चार पंचायतों में आयी बाढ़ के कारण एक दर्जन से अधिक गांवों में लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. सिपाया रिंग बांध टूटने के बाद पहुंचे डीएम को लोगों ने सिपाया में त्रासदी की पूरी जानकारी दी. लोगों से मिली जानकारी के बाद डीएम राहुल कुमार ने एनडीआरएफ की वोट से कालामटिहिनिया, खेम मटिहिनिया, दुर्गमटिहिनिया विशंभरपुर, रूपछाप, सलेहपुर, सिपाया टोला, हजामटोली, अहिरटोली समेत दियारा की स्थिति अपनी आंखों से देखी. डीएम ने पीड़ितों की दुर्दशा को देख गंभीरता से लिया. उन्होंने गांव में जा जाकर घर-घर की स्थिति का आकलन किया. डीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि 24 घंटे के भीतर सबको बाहर निकाल लिया जायेगा.
पीिड़तों को नहीं मिला पॉलीथिन
सिपाया तटबंध पर शरण लिये बाढ़पीड़ितों को प्रशासन की तरफ से एक अदद पॉलीथिन तक उपलब्ध नहीं कराया गया. माचिस, मोमबत्ती तक नहीं दिया गया है. प्रशासन से लेकर नेता तक यहां आकर हाल-चाल लेकर लौट जा रहे हैं. किसी की तरफ से यहां कोई व्यवस्था नहीं करायी जा रही है. बाढ़ राहत कैंप में भी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










