नाव के अभाव में फंसे हैं बाढ़पीड़ित

Published at :28 Jul 2016 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
नाव के अभाव में फंसे हैं बाढ़पीड़ित

त्रासदी . गंडक नदी की तबाही झेल रहे 80 हजार लोगों की हालत गंभीर ईटवां पुल तक पानी ऊपर बढ़ने लगा गोपालगंज : नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण गंडक नदी ने गोपालगंज में विकराल रूप धारण कर लिया है. नदी के रुख के कारण 60 गांवों के लगभग 80 हजार की आबादी […]

विज्ञापन

त्रासदी . गंडक नदी की तबाही झेल रहे 80 हजार लोगों की हालत गंभीर

ईटवां पुल तक पानी ऊपर बढ़ने लगा
गोपालगंज : नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण गंडक नदी ने गोपालगंज में विकराल रूप धारण कर लिया है. नदी के रुख के कारण 60 गांवों के लगभग 80 हजार की आबादी में त्राहिमाम मचा हुआ है. सरकारी नाव की व्यवस्था नहीं होने से बाढ़पीड़ित पांच दिनों से घरों में कैद हैं. इस बीच सिपाया में सीवान के कुछ अधिकारी दाहा नदी के मुहाने को बंद करने पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने जम कर विरोध किया. सीओ और अधिकारियों का घेराव कर डाला.
ग्रामीणों के आक्रोश के कारण नदी का मुहाना बंद नहीं हो सका. बता दें कि गत 22 जुलाई से गंडक नदी में आये उफान के कारण बाढ़ की त्रासदी झेलने को कुचायकोट, सदर प्रखंड, मांझा, बरौली, सिधवलिया तथा बैकुंठपुर प्रखंड के लगभग 80 हजार की आबादी विवश है. लोग दाने-दाने के लिए मुहताज है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन