लगायी गयी 26 नावें, अब बाढ़पीड़ितों के बीच बंटेगी राहत

Published at :28 Jul 2016 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
लगायी गयी 26 नावें, अब बाढ़पीड़ितों के बीच बंटेगी राहत

गोपालगंज : जिला प्रशासन ने बाढ़पीड़ित के बीच राहत सामग्री बांटे जाने की तैयारी है. उनके बीच चूड़ा, मीठा, मोमबत्ती और माचिस का वितरण किया जायेगा. वैसे परिवार जो अपना घर छोड़ कर कैंप में रह रहे हैं, उनके रहने के लिए पॉलीथिन मुहैया कराया जायेगा. अपदा प्रबंधन शाखा के प्रभारी पदाधिकारी परमानंद साह ने […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जिला प्रशासन ने बाढ़पीड़ित के बीच राहत सामग्री बांटे जाने की तैयारी है. उनके बीच चूड़ा, मीठा, मोमबत्ती और माचिस का वितरण किया जायेगा. वैसे परिवार जो अपना घर छोड़ कर कैंप में रह रहे हैं, उनके रहने के लिए पॉलीथिन मुहैया कराया जायेगा. अपदा प्रबंधन शाखा के प्रभारी पदाधिकारी परमानंद साह ने बताया कि बाढ़पीड़ितों को निकाले जाने के लिए 26 सरकारी नाव लगायी गयी हैं, जबकि 14 निजी नावों को भी सहायता में लगाया गया है. वहीं, नौ मोटरवोट को भी लगाया गया है. उन्होंने बताया कि कुचायकोट, गोपालगंज, मांझा, बरौली, सिधवलिया एवं बैकुंठपुर के अंचल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के बाढ़पीड़ितों को हर जरूरत की चीजें मुहैया करा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन