मांझा-भड़कुइया पथ निर्माण की उठी आवाज

Published at :25 Jul 2016 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
मांझा-भड़कुइया पथ निर्माण की उठी आवाज

गोपालगंज : मांझा-भड़कुंइया पथ निर्माण की आवाज जोर पकड़ने लगी है. हिंदुस्तानी आवाम मोरचा के प्रदेश महासचिव पंकज सिंह राणा ने डीएम राहुल कुमार को आवेदन देकर जन समस्याओं से अवगत कराया है. वहीं, मांझा प्रखंड मुख्यालय को जिला मुख्यालय से जोड़नेवाले मांझा-भड़कुइया पथ की जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए पथ निर्माण कराये जाने […]

विज्ञापन

गोपालगंज : मांझा-भड़कुंइया पथ निर्माण की आवाज जोर पकड़ने लगी है. हिंदुस्तानी आवाम मोरचा के प्रदेश महासचिव पंकज सिंह राणा ने डीएम राहुल कुमार को आवेदन देकर जन समस्याओं से अवगत कराया है. वहीं, मांझा प्रखंड मुख्यालय को जिला मुख्यालय से जोड़नेवाले मांझा-भड़कुइया पथ की जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए पथ निर्माण कराये जाने की मांग की है. जादोपुर-विशुनपुर-गम्हारी पथ

जगह -जगह गड्ढे बनने के कारण राहगीरों को आने – जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. जनहित को देखते हुए इस पथ का निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है. कुचायकोट एवं गोपालगंज प्रखंड के कई इलाकों में बाढ़पीड़ितों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराते हुए उनके आवास की व्यवस्था की जाये. मांग पत्र सौंपनेवालों में भूपेंद्र सिंह, अजय कुमार सिंह, शिवशंकर ठाकुर, मुन्नी श्रीवास्तव, शंभु नाथ पांडेय, दिलचन्द राम, रौनक सिंह, सौरभ सिंह, फुलदेव सिंह आदि शामिल थे.

पांच वार्डों में है जलजमाव
लापरवाही़ निर्माण कंपनी ने किया नाला ध्वस्त, कैसे हो जलनिकासी
इस्ट-वेस्ट काॅरीडोर योजना के तहत चल रहा एनएच 28 के फोरलेन निर्माण कार्य शहरवासियों के लिए जी का जंजाल बन गया है. निर्माण कंपनी ने पानी निकासी के लिए बने नाले को ध्वस्त कर दिया है, जिससे पांच वार्डों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है.
गोपालगंज : हजियापुर कैथवलिया में एनएच 28 के
निर्माण के दौरान पूर्व का नाला तोड़ देने से घर के पानी का जमा हो गया है. निर्माण कंपनी ने सड़क का नाला बना कर घरों से बहने वाले पाली के नाले को बंद कर दिया है़ इससे सड़क पर जलजमाव हो गया है़ गौरतलब है कि इस्ट-वेस्ट काॅरीडोर योजना के तहत एनएच 28 का निर्माण कार्य सोनबरसा से बथना कुटी तक चल रहा है. शहर में पानी निकासी के लिए नगर पर्षद ने अंडर क्रॉसिंग नाले का निर्माण कराया था, जिससे पांच वार्डों का पानी निकलता था. फिलहाल निर्माण कंपनी ने नाले को ध्वस्त कर दिया है. इससे जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है.
कहां और क्या होगा प्रभाव
वार्ड संख्या 6,7, 8,27 और 28 प्रभावित
साधु चौक, सरेयां, बंजारी भी होंगे प्रभावित
20 हजार की आबादी जलजमाव से होगी परेशान
क्या कहते हैं अधिकारी
नाला ध्वस्त हाेने से गंभीर समस्या बन गयी है. एनएचएआइ को हर हाल में व्यवस्था करानी होगी. इसके लिए निर्माण कंपनी के प्रबंधक से कहा गया है. समस्या को लेकर डीएम को भी आवेदन दिया गया है.
हरेंद्र कुमार चौधरी
उपमुख्य पार्षद, नप, गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन