बसपा संगठन को बनायेगी मजबूत : धर्मेंद्र

गोपालगंज : बहुजन समाज पार्टी प्रखंड व पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनायेगी. इसको लेकर बहुजन समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष महेश राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी डाॅ लालजी मेघाकर एवं प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सहनी भी मौजूद थे. उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिस […]
गोपालगंज : बहुजन समाज पार्टी प्रखंड व पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनायेगी. इसको लेकर बहुजन समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष महेश राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी डाॅ लालजी मेघाकर एवं प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सहनी भी मौजूद थे. उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र में संगठन का पद खाली है उसका चुनाव जल्द पूरा किया जाये. वहीं,
पंचायत स्तर पर भी गठन का कार्य शुरू किया जाये. प्रत्येक पंचायत में कैडर कैंप लगा कर लोगों को मिशन के बारे में समझाया जाये. उन्होंने भाजपा को दलितों, अल्पसंख्यकों को पिछड़ों का दुश्मन बताते हुए कहा कि देश में दलितों, अल्पसंख्यकों एवं पिछड़ों के साथ अन्याय हो रहा है. इस पर रोक लगाने की जरूरत है. मौके पर मनोज रंजन को जिला संयोजक, रौनक अली को बरौली विधानसभा क्षेत्र, प्रदीप राम को गोपालगंज का महासचिव तथा रंजीत राम को बैकुंठपुर विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया.
इस मौके पर प्रदेश सचिव मैनेजर राव, जिला उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, तप्ति राम,हरकेश राम, रामअवतार साह, चंद्रदीप राम, बंका कुशवाहा, राजेंद्र चौहान, सुदामा गजराज, चंदन राम, दीपक राम, मुन्ना कुमार राम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










