अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को जिंदा जलाया

Updated at : 24 Jul 2016 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को जिंदा जलाया

गोपालगंज/विजयीपुर : बिहारमें गोपालगंज के विजयीपुर में पति का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध होने का विरोध करने पर एक पति ने अपनी ही पत्नी को जिंदा जला दिया. जलाने के बाद उसके शव को गायब कर दिया गया. सूचना मिलने पर मृतिका के चाचा ने पुलिस कोइससंबंध में जानकारी दी. सूचना मिलने पर […]

विज्ञापन

गोपालगंज/विजयीपुर : बिहारमें गोपालगंज के विजयीपुर में पति का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध होने का विरोध करने पर एक पति ने अपनी ही पत्नी को जिंदा जला दिया. जलाने के बाद उसके शव को गायब कर दिया गया. सूचना मिलने पर मृतिका के चाचा ने पुलिस कोइससंबंध में जानकारी दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाश शुरू कर दी है. वहीं इस घटना के बाद घर के सभी लोग फरार है.

बताया जाता है कि विजयीपुर थाना क्षेत्र के खजुआ गांव निवासी शुभ मिश्रा के पुत्र चुन्नू की शादी छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के रसीयपुर गांव की नेहा के साथ 26 मई 2011 को हुई थी. शादी के बाद नेहा को अपने पति चुन्नू मिश्रा का अवैध संबंध उसकी भाभी मंजू देवी के साथ होने का पता चला. इस बात का पता चलने पर नेहा द्वारा इसका विरोध किया जाता था. विरोध करने पर नेहा को प्रताड़ित किया जाने लगा. लेकिन पति और भाभी के बीच अवैध संबंध जारी रहा.

लगातार विरोध झेल रहे पति ने अपनी भाभी के साथ मिल कर शुक्रवार की देर शाम नेहा के शरीर पर तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया. उसकी मौत होने के बाद उसके शव को गायब कर दिया गया. इसकी जानकारी होने पर नेहा के चाचा धनंजय तिवारी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन