डिवाइडर से टकरायी स्कॉर्पियो, दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jun 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : महासेतु पर शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार स्काॅर्पियो डिवाइडर से टकरा गयी. उसमें सवार दो महिला सहित पांंच लोग घायल हो गये. लोगों से मिली सूचना पर जादोपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घायलों को राहगीरों की मदद से सदर अस्पताल लाये. जहां इलाज चल रहा है. वहीं एक घायल […]
विज्ञापन
गोपालगंज : महासेतु पर शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार स्काॅर्पियो डिवाइडर से टकरा गयी. उसमें सवार दो महिला सहित पांंच लोग घायल हो गये. लोगों से मिली सूचना पर जादोपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घायलों को राहगीरों की मदद से सदर अस्पताल लाये. जहां इलाज चल रहा है.
वहीं एक घायल की स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. नगर थाना क्षेत्र के तकिया के रहनेवाले महम्मद शहाबुद्दीन, मो रइस, आमना खातून, नजबुन नेशा, खालिद राजा, स्काॅर्पियो पर सवार होकर इलाज कराने के लिए बेतिया जा रहे थे. जैसे ही जादोपुर- मंगलपुर महासेतु पुल के समीप पुल पार करते ही तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकरा गयी. इस दुर्घटना में स्काॅर्पियो में सवार पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










