गोपालगंज में वार्ड प्रत्याशी की गोली मार कर हत्या

गोपालगंज : पंचायत चुनाव से पहले मीरगंज थाने के खैरटियां गांव में वार्ड सदस्य प्रत्याशी कन्हैया लाल सिंह की सोमवार की देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गयी. कन्हैया की पत्नी सुभावती देवी निवर्तमान वार्ड सदस्य हैं. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. परिजनों ने बताया कि […]
गोपालगंज : पंचायत चुनाव से पहले मीरगंज थाने के खैरटियां गांव में वार्ड सदस्य प्रत्याशी कन्हैया लाल सिंह की सोमवार की देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गयी. कन्हैया की पत्नी सुभावती देवी निवर्तमान वार्ड सदस्य हैं. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. परिजनों ने बताया कि कन्हैया लाल सिंह ने शनिवार को वार्ड संख्या छह से नामांकन दाखिल किया था. सोमवार की रात खाना खाने के बाद बथान पर सोने के लिए चले गये.
देर रात अज्ञात अपराधियों ने बथान में घुस कर गोली मार दी. मंगलवार की सुबह परिजनों को इसकी जानकारी मिली. पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है. खून के धब्बों का निशान लिया गया है. पुलिस ने एक-एक साक्ष्य की फोटोग्राफी करायी है. इस संबंध में हथुआ के एसडीपीओ इम्तेयाज अहमद का कहना है कि पुलिस हत्या की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










