आज भी होगी बूंदाबांदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Mar 2016 7:16 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : बादलों के डेरा डालने से सोमवार की दोपहर तक छिटपुट कहीं-कहीं बूंदाबांदी होती रही. पछिया हवा 12 किमी कर रफ्तार से चलती रही. लोगों को ठंड का एहसास होने लगा. हालांकि दिन के दो बजे के बाद बादलों पर भारी पड़ते हुए सूरज ने दर्शन दिये. रविवार की देर रात हवा के साथ […]
विज्ञापन
गोपालगंज : बादलों के डेरा डालने से सोमवार की दोपहर तक छिटपुट कहीं-कहीं बूंदाबांदी होती रही. पछिया हवा 12 किमी कर रफ्तार से चलती रही. लोगों को ठंड का एहसास होने लगा. हालांकि दिन के दो बजे के बाद बादलों पर भारी पड़ते हुए सूरज ने दर्शन दिये. रविवार की देर रात हवा के साथ बूंदाबांदी भी हुई थ्री. बादल जमे हैं. अब भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं.
दो दिन की बदली और बाकी जगहों पर हुई बारिश के कारण 48 घंटे में अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस घट कर अधिकतम 28.3 तथा न्यूनतम 16.9 पर आ गया है. यह 26 जनवरी के बाद से अब तक का सबसे कम है. बदलों के कारण धरती की ऊष्मा के विसर्जन में बाधा पड़ने की वजह से न्यूनतम तापमान घटा है.
यह अक्तूबर के अंतिम हफ्ते के बाद से अब तक सर्वाधिक है. मौसम विभाग ने यहां के बारे में जो पूर्वानुमान जताया है, उसके अनुसार मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ रह सकता है. इससे आगे के भी आसार बहुत अच्छे नहीं है. 16 और 17 मार्च को पहाड़ों से सटे मैदानी क्षेत्रों में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. यहां पर उसका असर उसकी सक्रियता पर निर्भर करेगा, पर सीमित असर तो पड़ेगा ही. 19 मार्च तक अधिकतम तापमान 30-34 और न्यूनतम 17-19 डिसे के बीच रहेगा.
पिछले तीन दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
11 मार्च 34.1 20.4
12 मार्च 30.9 19.2
13 मार्च 29.1 18.9
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










