ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा

Published at :11 Feb 2016 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण  क्षेत्रों के बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा

गोपालगंज : अब ग्रामीण इलाकों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिलेगी. इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए मांझा प्रखंड के दानापुर गांव में एक निजी विद्यालय की स्थापना की गयी, जिसका उद्घाटन मधु सरेया हाइस्कूल के प्राचार्य मोहन प्रसाद ने किया. नये विद्यालय आइसीआइसीआइ पब्लिक स्कूल के आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे अतिथि सेंट जेवियर्स […]

विज्ञापन

गोपालगंज : अब ग्रामीण इलाकों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिलेगी. इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए मांझा प्रखंड के दानापुर गांव में एक निजी विद्यालय की स्थापना की गयी, जिसका उद्घाटन मधु सरेया हाइस्कूल के प्राचार्य मोहन प्रसाद ने किया.

नये विद्यालय आइसीआइसीआइ पब्लिक स्कूल के आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे अतिथि सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अंशु मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि देश के विकास के लिए समाज का शिक्षित होना
काफी आवश्यक है. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य आरके आइडियल के अलावा संतोष कुमार, रामू कुमार, शौकत अली, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन