1003 बेरोजगारों को मिली नौकरी

Updated at :31 Jan 2016 3:59 AM
विज्ञापन
1003 बेरोजगारों को मिली नौकरी

गोपालगंज : एमएम उर्दू कॉलेज में जिला स्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला शनिवार को आयोजित किया गया. नियोजन मेले में नौकरियां देने के लिए देश की नामी-गिरामी 20 कंपनियां पहुंची थीं. कंपनी के अधिकारियों ने योग्यता के आधार पर विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन किया. इसके पहले नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का उद्घाटन जिला […]

विज्ञापन

गोपालगंज : एमएम उर्दू कॉलेज में जिला स्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला शनिवार को आयोजित किया गया. नियोजन मेले में नौकरियां देने के लिए देश की नामी-गिरामी 20 कंपनियां पहुंची थीं. कंपनी के अधिकारियों ने योग्यता के आधार पर विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन किया. इसके पहले नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का उद्घाटन जिला नियोजनालय पदाधिकारी भरत जी राम तथा एमएम उर्दू कॉलेज के प्राचार्य मो नेयाज अहमद ने किया.

नियोजन मेले में शिव शक्ति बायोटेक लिमिटेड, मिशा सुरक्षा सेवा, श्याम सुरक्षा सेवा, स्फोरपिक इंडिया, महाराजा उमेद मिल्स, श्रीगोपाल ऑटो सहित अन्य कंपनियों के भरती अधिकारी ने विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए युवक – युवतियों का चयन किया. जिला नियोजनालय पदाधिकारी ने बताया कि नियोजन मेले में कंपनियों के पास 1974 बेरोजगार युवाओं का बायोडाटा मिला. योग्यता के आधार पर 1003 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया. उन्होंने कहा कि चयनित युवाओं को सीधे कंपनी में विभिन्न पदों पर नौकरी दी जायेगी.

नियोजन मेले में आठवीं पास से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं के अलावा टेक्निकल कोर्स करनेवाले छात्र भी शामिल हुए. इस मौके पर बीडीओ किरण कुमारी, चितरंजन चौबे, रामायण शर्मा, जय प्रकाश चंदन, इकरामूल आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन