सड़क पर है मौत का इंतजाम !

Updated at :19 Jan 2016 4:45 AM
विज्ञापन
सड़क पर है मौत का इंतजाम !

गोपालगंज : शहर को स्मार्ट बनाने के लिए हर स्तर पर स्मार्ट बनने की जरूरत है. यहां तो आज भी शहर की सड़क पर जहां-तहां डेथ प्वाइंट खून पीने के लिए तैयार हैं. कई हादसे भी हो चुके हैं, फिर भी इन हादसों से न तो जिला प्रशासन सीख ले रहा है और न ही […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शहर को स्मार्ट बनाने के लिए हर स्तर पर स्मार्ट बनने की जरूरत है. यहां तो आज भी शहर की सड़क पर जहां-तहां डेथ प्वाइंट खून पीने के लिए तैयार हैं. कई हादसे भी हो चुके हैं, फिर भी इन हादसों से न तो जिला प्रशासन सीख ले रहा है और न ही संबंधित विभाग. जाम से घंटों लोग परेशान रहते हैं.

इस परेशानी के लिए जिम्मेवार सिर्फ प्रशासन ही नहीं है बल्कि बिजली और टेलीफोन कंपनी हैं. शहर की दो प्रमुख सड़कों पर नजर दौड़ाएं तो स्थिति साफ हो जायेगी कि किस तरह से मौत का इंतजाम सड़क पर किया गया है. बंजारी रोड का चौड़ीकरण करने के बाद डेढ़ वर्ष बीत गये, लेकिन वाणिज्यकर विभाग के आगे आज भी टेलीफोन का पोल खड़ा है. इस पोल से कंपनी को भी कोई लाभ नहीं है, फिर भी इसे हटाया नहीं जा रहा है.

इसके कारण कुहरे में आये दिन इस पोल में वाहन लड़ रहे हैं. ठीक उसी तरह जादोपुर रोड में जादोपुर चौक से मौनिया चौक तक सड़क का चौड़ीकरण एक वर्ष पहले किया गया. लेकिन, आधा दर्जन पोल इस सड़क के बीच में जहां-तहां छोड़ दिये गये हैं. ऊपर से हाइटेंशन बिजली तार गुजर रहा है. आये दिन इसमें बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत होती है.

आज स्थिति यह है कि शहर आये दिन जाम हो रहा है. जादोपुर रोड से लेकर मौनिया चौक तक उधर बंजारी रोड अक्सर जाम लगता है. जाम में स्कूली बच्चे भी फंस कर छटपटाते रहते हैं. इसके लिए कई बार लोगों ने पहल भी की, लेकिन बिजली कंपनी की तरफ से पोल हटाने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. हम के प्रदेश महासचिव पंकज सिंह राणा ने अब डीएम को पत्र आवेदन देकर पोल हटाने के लिए अपील की है.
पीसीसी सड़क का डिवाइडर खतरनाक : होटल कैलास से जादोपुर चौक तक शहरी विकास विभाग से बनायी गयी पीसीसी सड़क में डिवाइडर बना दिया गया है. पोल सड़क से नहीं हटाये जाने के कारण वाहनों का निकल पाना मुश्किल होता है. अक्सर गन्ना ट्रॉलियां इस पोल में फंसती हैं. कभी भी बड़ा हादसा हो जाये इससे इनकार नहीं किया जा सकता है. अब तक इस सड़क पर दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच अन्य लोग अपाहिज हो चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन