बैकुंठपुर रिले दौड़ का टॉपर बना देवकुली

Updated at :15 Jan 2016 6:26 PM
विज्ञापन
बैकुंठपुर रिले दौड़ का टॉपर बना देवकुली

बैकुंठपुर रिले दौड़ का टॉपर बना देवकुली बैकुंठपुर. प्रखंड के अनुग्रह स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिरसा के खेल मैदान में आयोजित खेलकूद का रिले दौड़ जीत कर देवकुली के बच्चे टॉपर बने हैं. 200 मीटर के ट्रैक पर रिले दौड़ का शानदार मुकाबला बालक व बालिकाओं के बीच हुआ, जिसमें देवकुली की ओर से मीडिल […]

विज्ञापन

बैकुंठपुर रिले दौड़ का टॉपर बना देवकुली बैकुंठपुर. प्रखंड के अनुग्रह स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिरसा के खेल मैदान में आयोजित खेलकूद का रिले दौड़ जीत कर देवकुली के बच्चे टॉपर बने हैं. 200 मीटर के ट्रैक पर रिले दौड़ का शानदार मुकाबला बालक व बालिकाओं के बीच हुआ, जिसमें देवकुली की ओर से मीडिल स्कूल, देवकुली प्रथम, दिघवादुबौली की ओर से अपग्रेड मीडिल स्कूल, सेरहापुरिसरसा द्वितीय व गंधुआ की ओर से मीडिल स्कूल, गंधुआ के छात्र-छात्राओं ने तृतीय स्थान हासिल किया. विजेता खिलाड़ियों को डीपीओ राजिकशोर सिंह, सीडीपीओ उषा रानी मिश्रा व बीइओ रवींद्रनाथ ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया. मौके पर शिक्षक शंकर महतो, नरेंद्र प्रसाद सिंह, सत्यदेव प्रसाद, नीरज सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, राजनारायण सिंह, ज्योति भूषण सिंह, दिनेश प्रसाद, माधो ठाकुर व अजय सिंह आदि मौजूद थे.उद्घाटन क्रिकेट मैच में दिघवादुबौली ने मठिया को हरायाबैकुंठपुर. प्रखंड के दुबौली गांव स्थित खेल मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच एमसीसी क्लब मठिया को हरा कर दिघवादुबौली एलेवन स्टार क्लब ने जीत हासिल की. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिघवादुबौली की टीम ने 90 रनों का लक्ष्य दिया. जबकि, जवाब में उतरी मठिया की टीम ने आठ विकेट खोकर महज 75 रन ही बना सकी और उसे पराजय का सामना करना पड़ा. मैन ऑफ द मैच का खिताब दिघवादुबौली टीम के मुराद को मिला. खेल का उद्घाटन स्थानीय मुखिया सुरेश प्रसाद व भाजपा के मंडल अध्यक्ष भृगुनाथ सिंह ने फीता काट कर किया. अच्छा प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को न्यूटन एकेडमी के मैंनेजिग डायरेक्टर विमल गुप्ता ने ट्रॉफी व नकद राशि देकर पुरस्कृत किया. मौके पर एंपायर मिथिलेश पांडेय, प्रकाश कुमार व सूरज कुमार तथा उद्घोषक बुलेट कुमार, आयोजक जैनुद्दीन, हिसाबुद्दीन, अनिल सिंह व मुन्ना कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन