सऊदी अरब में तीन दर्जन फंसे हैं युवक

कटेया : सऊदी अरब में काम करने गये बिहार और यूपी के तीन दर्जन युवक फंस गये हैं. जिदा शहर की कंपनी ने युवकों का पासपोर्ट जब्त कर लिया है. उन्हें छह माह से भुगतान नहीं हो रहा है. पैसे की मांग पर कंपनी ने बाहर कर दिया है. युवकों ने भारतीय दूतावास में सहयोग […]
कटेया : सऊदी अरब में काम करने गये बिहार और यूपी के तीन दर्जन युवक फंस गये हैं. जिदा शहर की कंपनी ने युवकों का पासपोर्ट जब्त कर लिया है. उन्हें छह माह से भुगतान नहीं हो रहा है. पैसे की मांग पर कंपनी ने बाहर कर दिया है. युवकों ने भारतीय दूतावास में सहयोग की अपील की, लेकिन वहां से मदद नहीं मिली. युवकों ने प्रभात खबर के व्हाट्सएप पर वीडियो भेजते हुए अपील की है
कि उन्हें तत्काल भारत सरकार घर बुला ले. गोपालगंज के रामेेश्वर प्रसाद, वीरेंद्र यादव, नेयाज अहमद, शौकत अंसारी, फहकत अरमान, यूपी के देवरिया के रहनेवाले फिरोज खां, रघुवीर सिंह, समेत तीन दर्जन युवक 28 दिसंबर, 2014 को सऊदी अरब के जिदा शहर में बेहतर पैकेज पर नौकरी का सपना लेकर पहुंचे थे. उन्हें काम करने के बाद पैसा नहीं मिला. पैसा मांगने पर कंपनी ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. व्हाटसएप पर युवक अपनी पीड़ा सुनाते हुए फफक पड़ते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










