कल से बजेगी शहनाई बजने लगेंगे बैंड बाजे

गोपालगंज : शादी-विवाह का मॉनसून शनिवार से शुरू हो जायेगा. 15 जनवरी की सुबह 7.34 बजे सूर्य के धुन से मकर राशि में प्रवेश के साथ खरमास खत्म हो जायेगा. इसके ठीक दूसरे दिन 16 को बरात का माॅनसून शुरू हो जायेगा. जनवरी के इस दूसरे पखवारे में मार्च के मध्य तक घनघोर लग्न है. […]
गोपालगंज : शादी-विवाह का मॉनसून शनिवार से शुरू हो जायेगा. 15 जनवरी की सुबह 7.34 बजे सूर्य के धुन से मकर राशि में प्रवेश के साथ खरमास खत्म हो जायेगा. इसके ठीक दूसरे दिन 16 को बरात का माॅनसून शुरू हो जायेगा. जनवरी के इस दूसरे पखवारे में मार्च के मध्य तक घनघोर लग्न है. इन 56 दिनों में ही 37 लग्न बरात का है. इनमें ग्रह नक्षत्रों की गणना के हिसाब से कई खास हैं. युवा पीढ़ी को 14 फरवरी खूब रास आ रही है.
सूर्य के 15 जनवरी को मकर राशि में आने के साथ ही इंतजार खत्म हो जायेगा और चमक उठेगा सहालग का बाजार. इस दौरान शादी-विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, समेत मांगलिक कार्यों की होगी भरमार.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










