नलकूप विभाग के मजदूरों का प्रदर्शन

Updated at :15 Jan 2016 3:18 AM
विज्ञापन
नलकूप विभाग के मजदूरों का प्रदर्शन

गोपालगंज : नलकूप विभाग के अकुशल मजदूरों ने गुरुवार को समाहरणालय पहुंच कर प्रदर्शन किया. मजदूरों का कहना था कि सरकार के निर्देश पर जल संसाधन विभाग के द्वारा अकुशल मौसमी मजदूरों को कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में आवेदन जमा करा कर 71 व्यक्तियों का चयन अकुशल मजदूर के रूप में किया गया. मजदूरों को […]

विज्ञापन

गोपालगंज : नलकूप विभाग के अकुशल मजदूरों ने गुरुवार को समाहरणालय पहुंच कर प्रदर्शन किया. मजदूरों का कहना था कि सरकार के निर्देश पर जल संसाधन विभाग के द्वारा अकुशल मौसमी मजदूरों को कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में आवेदन जमा करा कर 71 व्यक्तियों का चयन अकुशल मजदूर के रूप में किया गया. मजदूरों को प्रशिक्षण भी दिया गया. मजदूरों के नलकूप संचालन का कार्य विभाग के अधिकारियों ने सिर्फ 39 दिन लिया गया

और उसका भुगतान भी किया गया. लगभग एक वर्ष से इन मजदूरों को न तो काम मिल रहा है और न ही भुगतान. इससे मजदूर भुखमरी की समस्या से जूझ रहे हैं. अकुशल मजदूरों ने डीएम राहुल कुमार को मांग पत्र सौंपा. मजदूरों में श्याम सुंदर राम, कमलेश कुमार मिश्र, गुड्डू कुमार सिंह, जहांगीर अली, आदित्य कुमार, ज्ञानचंद्र कुशवाहा, राकेश पांडेय, सत्य प्रकाश गोड़ आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन