प्लस टू के सभी पदों के लिए हो सकता है स्पेशल टीइटी

Updated at :14 Jan 2016 6:26 PM
विज्ञापन
प्लस टू के सभी पदों के लिए हो सकता है स्पेशल टीइटी

प्लस टू के सभी पदों के लिए हो सकता है स्पेशल टीइटी 15 से ज्यादा विषयों में नहीं मिले अभ्यर्थी, नाममात्र की हुई बहालीसंवाददाता, पटनाराज्य के प्लस टू स्कूलों के लिए अब सभी विषयों की विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीइटी) आयोजित की जा सकती है. प्लस टू स्कूल में 23 से ज्यादा विषयों की […]

विज्ञापन

प्लस टू के सभी पदों के लिए हो सकता है स्पेशल टीइटी 15 से ज्यादा विषयों में नहीं मिले अभ्यर्थी, नाममात्र की हुई बहालीसंवाददाता, पटनाराज्य के प्लस टू स्कूलों के लिए अब सभी विषयों की विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीइटी) आयोजित की जा सकती है. प्लस टू स्कूल में 23 से ज्यादा विषयों की पढ़ाई होती है और इसके लिए रिक्तियां भी निकाली गयी थीं, लेकिन वह पूरी नहीं भरी. इनमें से करीब 15 विषय तो ऐसे हैं कि उसमें अभ्यर्थी ही नहीं मिल रहे हैं. इन विषयों के स्पेशल टीइटी लिये जा सकते हैं. अब तक गणित, विज्ञान, अंगरेजी और कॉमर्स विषय के लिए ही स्पेशल टीइटी लेने की सहमति बनी थी, लेकिन जिलों से आयी विषय वार रिक्तियों से लग रहा है कि सिर्फ इन विषयों का एसटीइटी लेने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता है. शिक्षा विभाग फिलहाल हाइ स्कूलों की रिक्तियों का आकलन कर रहा है. साथ ही यह भी मंथन कर रहा है कि चार-पांच विषयों के लिए एसटीइटी लेने के बजाये सीधे स्पेशल टीइटी ली जाये. इससे जिन विषयों के पद अब तक नहीं भरे गये हैं उसके लिए योग्य अभ्यर्थी मिल सकें. जिन विषयों के ज्यादा पद खाली रह गये हैं उसका मुख्य कारण एकेडमिक क्वालिफिकेशन है. प्लस स्कूल के शिक्षक के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट और एमएड डिग्री होनी आवश्यक है, लेकिन ये दोनों डिग्री के साथ अभ्यर्थी नहीं मिल रहे हैं. विषय® कुल पद®बहाल हुएभौतिकी®2108®136रसायन विज्ञान®2009®32गणित® 1796®129हिंदी® 1270®208अंगरेजी®2030®155मनोविज्ञान®1348®37समाजशास्त्र®1158®115भूगोल®614®118गृह विज्ञान®678®159बॉटनी®526®91जुलॉजी®363®112राजनीति विज्ञान®601®245इंटरपैन्योरशिप®334®47उर्दू ®192®43कंप्यूटर®423®37एकाउंटेंसी®218®101

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन