शहीदों की याद में कैंडल मार्च

शहीदों की याद में कैंडल मार्च फोटो- एक – कटेया में निकला कैंडल मार्च कटेया. पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कटेया में युवकों ने कैंडल मार्च निकाला. मार्च रेफरल अस्पताल रोड से निकल कर शिव मंदिर चौक होते हुए भलुही मार्ग से वैष्णव मठ तक पहुंचा. […]
शहीदों की याद में कैंडल मार्च फोटो- एक – कटेया में निकला कैंडल मार्च कटेया. पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कटेया में युवकों ने कैंडल मार्च निकाला. मार्च रेफरल अस्पताल रोड से निकल कर शिव मंदिर चौक होते हुए भलुही मार्ग से वैष्णव मठ तक पहुंचा. मार्च का आयोजन कटेया प्रखंड एवं नगर की हिंदू युवा वाहिनी द्वारा किया गया था. मार्च में सैकड़ों युवक हाथों में कैंडल एवं तख्तियां लिये शहीदों की शहादत याद कर उन्हें अमर होने का नारा लगा रहे थे. मार्च का नेतृत्व दीपू शुक्ला एवं आशीष दूबे ने किया. मौके पर हरिशंकर तिवारी, प्रदीप चौबे, जयंत सिंह कुशवाहा, राजन साह, नीरज दूबे सहित विभिन्न गांवों के युवक शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










