कस्तूरबा वद्यिालय की जांच में मिलीं खामियां

Updated at :14 Jan 2016 6:26 PM
विज्ञापन
कस्तूरबा वद्यिालय की जांच में मिलीं खामियां

कस्तूरबा विद्यालय की जांच में मिलीं खामियां बीइओ व बीआरपी ने की जांच व्यवस्था में सुधार करने का दिया निर्देश फोटो नं-3 ,जांच करते बीइओ पंचदेवरी. पंचदेवरी के बीइओ मुजफ्फर इमाम व बीआरपी अजय कुमार मिश्र ने बगहवां स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. जांच के क्रम में विद्यालय के रेकाॅर्ड […]

विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय की जांच में मिलीं खामियां बीइओ व बीआरपी ने की जांच व्यवस्था में सुधार करने का दिया निर्देश फोटो नं-3 ,जांच करते बीइओ पंचदेवरी. पंचदेवरी के बीइओ मुजफ्फर इमाम व बीआरपी अजय कुमार मिश्र ने बगहवां स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. जांच के क्रम में विद्यालय के रेकाॅर्ड को घंटों खंगाला गया. इसमें कई अनियमितताएं पायी गयीं. उपस्थिति पंजी में छात्राओं की संख्या अधिक थी, जबकि उपस्थिति काफी कम थी. इसको लेकर बीइओ ने शिक्षिकाओं को कड़ी फटकार लगायी. विद्यालय व छात्रावास की साफ-सफाई व मेनू को लेकर बीइओ ने कई निर्देश दिये. जांच के क्रम में गायब पाये गये कर्मियों से जवाब मांगा है. इस दौरान बीइओ व बीआरपी ने एक -एक छात्रा से विद्यालय की व्यवस्स्था की जानकारी ली. उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण किया. अनियमितता को लेकर बीइओ ने विद्यालय के संचालक अमरेश कुमार श्रीवास्तव को दो दिनों के अंदर सारे रेकाॅर्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन