खिड़की काट नकदी समेत 50 हजार की संपत्ति की चोरी

Updated at :14 Jan 2016 6:26 PM
विज्ञापन
खिड़की काट नकदी समेत 50 हजार की संपत्ति की चोरी

खिड़की काट नकदी समेत 50 हजार की संपत्ति की चोरी कटेया. कटेया नगर के शिवमंदिर चौक स्थिति एक मकान की खिड़की काट कर चोरों ने 30 हजार रुपये नकदी एवं 20 हजार रुपये का स्मार्ट फोन चुरा लिया. थाने से मात्र 50 कदम की दूरी पर स्थित कुबेर जायसवाल का परिवार बुधवार को रात्रि में […]

विज्ञापन

खिड़की काट नकदी समेत 50 हजार की संपत्ति की चोरी कटेया. कटेया नगर के शिवमंदिर चौक स्थिति एक मकान की खिड़की काट कर चोरों ने 30 हजार रुपये नकदी एवं 20 हजार रुपये का स्मार्ट फोन चुरा लिया. थाने से मात्र 50 कदम की दूरी पर स्थित कुबेर जायसवाल का परिवार बुधवार को रात्रि में सोया था. रात्रि में ही चोर घर के पीछे की एक खिड़की को तोड़ घर में प्रवेश कर गये और कमरे में रखे 30 हजार रुपये तथा मोबाइल उठा ले गये. श्री जायसवाल ने बताया कि बुधवार को ही माल लाने के लिए बैंक से रुपया निकाला था. परिजनों को इसकी सूचना तब हुई जब कुबेर के पुत्र शौच के लिए उठा. कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था. शोर मचाने पर जब उसका कमरा खोला गया, तो कमरे में रखे रुपये और मोबाइल नदारद थे. बाद में देखा गया, तो खिड़की टूटी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन