टीइटी में प्लस टू के लिए 15,615 पदों की आयीं रक्तियिां

टीइटी में प्लस टू के लिए 15,615 पदों की आयीं रिक्तियांसीएम के निर्देश पर स्पेशल टीइटी की पहलहाइ स्कूल के पदों की हो रही गणना, एसटीइटी के शिक्षा विभाग बिहार बोर्ड को भेजेगा एक साथराजनीति विज्ञान में 1939, भौतिकी में 1972, गणित में 1667 व अंगरेजी में 1875 पद है खाली मनोविज्ञान में 1311, समाजशास्त्र […]
टीइटी में प्लस टू के लिए 15,615 पदों की आयीं रिक्तियांसीएम के निर्देश पर स्पेशल टीइटी की पहलहाइ स्कूल के पदों की हो रही गणना, एसटीइटी के शिक्षा विभाग बिहार बोर्ड को भेजेगा एक साथराजनीति विज्ञान में 1939, भौतिकी में 1972, गणित में 1667 व अंगरेजी में 1875 पद है खाली मनोविज्ञान में 1311, समाजशास्त्र में 1043, हिंदी में 1062 पद हैं रिक्तसंवाददाता, पटनाराज्य के प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों की गणना कर ली गयी है. प्लस टू स्कूलों में करीब 15,615 पद रिक्त हैं और इन्हीं पदों पर बिहार सरकार स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) का आयोजन करेगी. प्लस टू स्कूलों में सबसे ज्यादा 1972 रिक्तियां भौतिकी विषय में हैं. इसके बाद राजनीति विज्ञान में 1939, अंगरेजी में 1875 और गणित के 1667 पद खाली हैं. इतना ही नहीं, मनोविज्ञान में 1311, समाजशास्त्र में 1043 और हिंदी में 1062 पद रिक्त हैं. इन विषयों के लिए अभ्यर्थी नहीं मिल रहे हैं, जिसकी वजह से इन पदों को भरा नहीं जा सका है. 2012 में प्लस टू स्कूलों के लिए 17,866 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन अब तक मात्र 2,251 पदों पर बहाली हो सकी और 15,615 पर खाली रह गये. उधर, हाइस्कूल के शिक्षकों के खाली पदों गणना की जा रही है और अगले एक-दो दिन में यह कंपाइल्ड हो जायेगा. इसके बाद शिक्षा विभाग स्पेशल टीइटी के लिए हाइ व प्लस टू स्कूलों के खाली पदों की संख्या को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को भेज देगा. इसके बाद बिहार बोर्ड स्पेशल टीइटी का शिड्यूल जारी करेगा, जिसमें आवेदन पत्र भरने से लेकर परीक्षा के आयोजन तक जानकारी होगी. 2011 के बाद इस साल 2016 में होने वाली स्पेशल टीइटी में अनट्रेंड अभ्यर्थियों को मौका नहीं दिया जायेगा. जो अभ्यर्थी ट्रेंड होंगे, उन्हें ही स्पेशल टीइटी में शामिल होंने का अवसर दिया जायेगा. मुख्यमंत्री की 18 दिसंबर को हुई समीक्षा बैठक के बाद इसी महीने सात जनवरी को सभी जिलों ने हाई एवं प्लस टू स्कूलों की रिक्तियों का ब्योरा दिया था. -: विषयवार रिक्तियां :-विषय खाली पदभौतिकी 1972रसायन शास्त्र 1939गणित 1667हिंदी 1062मनोविज्ञान 1311समाजशास्त्र 1043जुलॉजी 251बॉटनी 435भूगोल 496राजनीति विज्ञान 356अर्थशास्त्र 101गृह विज्ञान 519संगीत 827एकाउंटेंसी 113इंटरपेंन्योरशीप 287उर्दू 149कंप्यूटर 386एनआरबी 546
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










