आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज मांझा. मांझा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में नील गाय मारने को लेकर दो पक्षों के बीच उपजे विवाद में आठ लोगों पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विदित हो कि उक्त गांव के कुछ छात्र गांव के बाहर खेत में क्रिकेट खेल रहे थे, तभी एक […]
आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज मांझा. मांझा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में नील गाय मारने को लेकर दो पक्षों के बीच उपजे विवाद में आठ लोगों पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विदित हो कि उक्त गांव के कुछ छात्र गांव के बाहर खेत में क्रिकेट खेल रहे थे, तभी एक नील गाय भागती हुई पहुंची. पड़ोसी गांव के कुछ लोग अपने-अपने हाथों में बंदूक, फरसा व तलवार लेकर उसका पीछा कर रहे थे. इसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने छात्रों पर हमला बोल दिया, जिससे छात्र बंटी कुमार के सिर में व उज्ज्वल कुमार के पैर में गंभीर रूप से चोट लग गयी. इस मामले में अंकन कुमार के बयान पर पड़ोसी गांव के मकसूद मियां, औरंगजेब मियां, सद्दाम मियां, अमीर मियां, मुश्ताक आलम, हसमुद्दीन मियां, बख्तियार मियां, फकरुद्दीन मियां पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










