घर से बुला कर दोस्त ने मारा चाकू, स्थिति गंभीर, रेफर

Updated at :13 Jan 2016 7:57 PM
विज्ञापन
घर से बुला कर दोस्त ने मारा चाकू,   स्थिति गंभीर, रेफर

घर से बुला कर दोस्त ने मारा चाकू, स्थिति गंभीर, रेफर पुलिस ने हमलावर दोस्त को गिरफ्तार कियासंवाददात, थावेकल तक साथ-साथ रहनेवाले दोस्त ही अपने दोस्त की जान लेने पर उतारू हो गया. बात चाहे जो भी हो दोस्ती को कलंकित करते हुए घर से बुला कर चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया […]

विज्ञापन

घर से बुला कर दोस्त ने मारा चाकू, स्थिति गंभीर, रेफर पुलिस ने हमलावर दोस्त को गिरफ्तार कियासंवाददात, थावेकल तक साथ-साथ रहनेवाले दोस्त ही अपने दोस्त की जान लेने पर उतारू हो गया. बात चाहे जो भी हो दोस्ती को कलंकित करते हुए घर से बुला कर चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने तत्काल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया. उधर, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि थावे थाना क्षेत्र के गजाधर टोला निवासी कृष्णा साह के पुत्र सोनू साह को चितुटोला निवासी अमरेंद्र साह घर से बुला कर ले गया. मंगलवार की देर शाम दुर्गा मंदिर गोलंबर चौक पर अमरेंद्र साह ने सोनू साह को जान से मारने की नीयत से पेट सहित सीना एवं माथे पर चाकू वार कर दिया. चाकू मारने के दौरान पेट चीर कर लाद बाहर निकाल दिया. आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, लेकिन स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया. घायल के चाचा अनिल साह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने अभियुक्त अमरेंद्र साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन