कटेया प्रखंड की दो पंचायतों में अपग्रेड हुए मिडिल स्कूल

Updated at :13 Jan 2016 6:22 PM
विज्ञापन
कटेया प्रखंड की दो पंचायतों में अपग्रेड हुए मिडिल स्कूल

कटेया प्रखंड की दो पंचायतों में अपग्रेड हुए मिडिल स्कूल कटेया (गोपालगंज). स्थानीय प्रखंड की दो पंचायतों में नये सत्र के लिए दो उच्च विद्यालय मिले हैं, जिससे क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है. कटेया प्रखंड की पड़रिया एवं बैकुंठपुर पंचायत के मध्य विद्यालय पड़रिया एवं मध्य विद्यालय अमहीं बांके को अपग्रेड कर हाइस्कूल […]

विज्ञापन

कटेया प्रखंड की दो पंचायतों में अपग्रेड हुए मिडिल स्कूल कटेया (गोपालगंज). स्थानीय प्रखंड की दो पंचायतों में नये सत्र के लिए दो उच्च विद्यालय मिले हैं, जिससे क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है. कटेया प्रखंड की पड़रिया एवं बैकुंठपुर पंचायत के मध्य विद्यालय पड़रिया एवं मध्य विद्यालय अमहीं बांके को अपग्रेड कर हाइस्कूल बनाया गया है. वर्षों से प्रतीक्षित इस विद्यालय के अपग्रेड होने से लोगों में खुशी है. अमहीं में उच्च विद्यालय होने से इजरा, बरी, पानन, महुंअवा, बनियाछापर, अमहीं, करकटहां, मंझरिया, सोहनरिया एवं बैकुंठपुर के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा. विद्यालय के अपग्रेड होने पर सर्वानंद ओझा, मुखिया केशव पांडेय, पूर्व मुखिया रामाशंकर तिवारी, ओमप्रकाश ओझा, रामध्यान राम, मिथिलेश मिश्र, आमीर मियां सहित अनेक लोगों ने खुशी जाहिर की है. वहीं, पड़रिया पंचायत के मुखियापति जनार्दन भगत ने इसके लिए विभाग को बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन