13 अनुसूचित जाति आवासीय वद्यिालयों के शक्षिक-कर्मचारी नहीं झेलेंगे वेतन का संकट

Updated at :10 Jan 2016 6:27 PM
विज्ञापन
13 अनुसूचित जाति आवासीय वद्यिालयों के शक्षिक-कर्मचारी नहीं झेलेंगे वेतन का संकट

13 अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारी नहीं झेलेंगे वेतन का संकट अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग ने 1.9 करोड़ के बजट के बजट को दी हरी झंडी फरवरी तक नवंबर-दिसंबर, 2015 के बकाये वेतन मद के भुगतान का भी होगा भुगतान अवासीय विद्यालयों में बिहार-झारखंड के 2093 अनुसूचित जाति-जनजाति के रह रहे हैं छात्रसंवाददाता, पटना […]

विज्ञापन

13 अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारी नहीं झेलेंगे वेतन का संकट अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग ने 1.9 करोड़ के बजट के बजट को दी हरी झंडी फरवरी तक नवंबर-दिसंबर, 2015 के बकाये वेतन मद के भुगतान का भी होगा भुगतान अवासीय विद्यालयों में बिहार-झारखंड के 2093 अनुसूचित जाति-जनजाति के रह रहे हैं छात्रसंवाददाता, पटना सूबे के 13 अनुसूचित जाति आवासीय बालक-बालिका विद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारियों को अब वेतन का संकट नहीं झेलना पड़ेगा. अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग ने 13 अनुसूचित जाति आवासीय बालक-बालिका विद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारियों के वेतन मद में 1.9 करोड़ के बजट को हरी झंडी दे दी है. विभाग ने 12 जिलों के कल्याण पदाधिकारियों के खातों में एक वर्ष के वेतन मद की राशि भी ट्रांसफर कर दी है. राज्य के रोहतास, पटना, भोजपुर, भभुआ, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, बेगूसराय, गया और दरभंगा में कुल 13 अनुसूचित जाति आवासीय बालक-बालिका विद्यालय चल रहे हैं. बिहार में ले-दे कर मात्र 13 अनुसूचित जाति बालक-बालिका आवासीय विद्यालय ही चल रहे हैं, पर वर्ष 2015 के नवंबर-दिसंबर में आवासीय विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारियों को वेतन भुगतान का गंभीर संकट झेलना पड़ा था. वेतन भुगतान न होने के कारण आवासीय विद्यालयों के संचालन का भी काम सुस्त पड़ गया था. अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग ने अब जाकर आवासीय विद्यालयों के वेतन-बजट की स्वीकृति दी है. विभाग ने नवंबर-दिसंबर, 2015 के बकाये वेतन मद के भुगतान का भी प्रबंध फरवरी माह तक कराने का अाश्वासन अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण कर्मचारी संघ के नेताओं को दिया है. एेसे अावासीय विद्यालयों में बिहार-झारखंड के 2093 अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्र मिडिल व हाई स्कूल स्तर की पढ़ाई कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन