सर्द जनवरी की गर्म शुरुआत

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2016 2:29 AM

विज्ञापन

गोपालगंज : सबसे सर्द माह की गर्म शुरुआत. वर्ष 2016 की जनवरी के मौसम का अब तक यही सच है जो अधिकतम तापमान अमूमन महीने के अंत में होता है. वह इस बार माह के शुरू में ही है. मौजूदा मौसम के साथ पिछले वर्ष के आंकड़े भी मौसम के अप्रत्याशित होने के सबूत हैं. […]

विज्ञापन

गोपालगंज : सबसे सर्द माह की गर्म शुरुआत. वर्ष 2016 की जनवरी के मौसम का अब तक यही सच है जो अधिकतम तापमान अमूमन महीने के अंत में होता है. वह इस बार माह के शुरू में ही है. मौजूदा मौसम के साथ पिछले वर्ष के आंकड़े भी मौसम के अप्रत्याशित होने के सबूत हैं. पूर्वानुमान की मानें, तो आनेवाले दिनों में इसमें और वृद्धि संभव है. साल के पहले ही दिन अधिकतम तापमान 24.2 ने पिछले दो वर्ष का रेकाॅर्ड तोड़ दिया.

जनवरी की शुरुआत में ही बसंत जैसा मौसम अप्रत्याशित है. जनवरी ठंड के सीजन का सबसे सर्द माह होती है. मौसम विज्ञानिक एसएन पांडेय की मानें तो अगले हफ्ते के अंत तक बदल सकता है मौसम का मिजाज. आठ जनवरी के बाद मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. ऐसा हुआ तो फिर चार-पांच दिन तक बादल रहेंगे. बूंदाबांदी भी संभव है.

और बढ़ सकता है तापमान : मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक के लिए जो पूर्वानुमान जताया है उसके अनुसार तापमान और बढ़ेगा. अधिकतम 23-24 और न्यूनतम 8-9 डिसे के बीच रहेगा. उत्तर बिहार से सटे कुछ क्षेत्रों में घना कुहरा पड़ सकता है. पहाड़ों पर होनेवाली बर्फबारी शाम से सुबह तक ठंड का एहसास दिलाती रहेगी. सात जनवरी को पश्चिमोत्तर भारत पहुंचनेवाले पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव संभव है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन